परमेश्वर के योग्य महिमा Harris Walter's {रोज़ की रोटी 🍞}
![]() |
| Dr.Harris Walter's |
रोज़ की रोटी🍞
परमेश्वर के योग्य महिमा
ख़ुदा की महिमा करना हमारा सबसे बड़ा फ़र्ज़ है। कभी कभी गीत गाने के लिए, गाए जाते है। स्तुति दिल की गहराई से निकलती है, रूह से उसका शुक्र अदा करना चाहिए। 1 इतिहास 16.29 में लिखा है – यहोवा की महिमा और सामर्थ को मानो, यहोवा के नाम की ऐसी महिमा करो जो उसके नाम के योग्य है। ये पद मुझे गहराई से सोचने को मज़बूर करता है। जब आप किसी के तौहफा ख़रीदते हैं, तो उस व्यक्ति के लायक ख़रीदते हैं| आप व्यक्ति से जितनी मुहब्बत करते हैं, उसे उतना ही कीमती तौहफा देते हैं। फिर वो तो ख़ुदा है, राजाओं का राजा है। वो सबके ऊपर हुकूमत करता है, पाक़ फ़रिश्ते भी उसको सिज़दा करते हैं। उसकी महिमा ऐसी होनी चाहिए, जो उसके जलाली नाम के मुताबिक { योग्य } हो। इबादत करने वाले को ये अहसास होना चाहिए, की वो किसी की हुज़ूरी में खड़ा है। यरूशलेम का मंदिर जब उसकी महिमा के बादल से भर गया, तो याजक वहां खड़े न रह सके। यहुन्ना ने जब दर्शन में येशू को देखा, तो मुह के बल ज़मीन पर गिरा| शलोम पा. वौल्टर

Comments
Post a Comment